14 जनवरी 2012 - 20:30

आज भारत में पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके निष्ठावान साथियों का चेहलुम राजधानी दिल्ली सहित पूरे भारत में पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया गया.....

आज भारत में पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके निष्ठावान साथियों का चेहलुम राजधानी दिल्ली सहित पूरे भारत में पूरी श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। कर्बला के शहीदों का शोक मनाने वालों ने, जिनमें महिलाएं, बच्चे, जवान और बूढ़े शामिल थे, शहादत के चालीस दिन पूरे होने पर आज चेहलुम के जुलूस में भाग लेकर शहीदे आज़म इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके साथियों को भीगी आंखों से श्रद्धांजली अर्पित की। दिल्ली में आज के जुलूस के दृष्टिगत सुरक्षा के उचित उपाय किए गए। चेहलुम के अवसर पर आज इसी प्रकार कश्मीर, लखनउ, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, इलाहाबाद, मुज़फ़्फ़रपूर, कानपुर, बैंगलौर, चेन्नई, जौनपुर, अमरोहा, मुज़फ़्फ़रनगर, और अलीनगर पाली सहित भारत के दूसरे क्षेत्रों में भी शोक सभाएं आयोजित हुयीं और परंपरागत रूप से चेहलुम के जुलूस निकाले गए जिनमें दूसरे धर्मों के अनुयाइयों ने भी भाग लिया।

........

166